कुंडा: मझिलगांव से समर सेबल चोरी करते हुए युवक को किया गया गिरफ्तार
कुंडा थाना क्षेत्र के आर.एल. वाटर पार्क मझिलगांव से समरसेबल चोरी करते हुए पुलिस ने बिलाल अहमद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने सोमवार दोपहर 1.30 बजे बताया की आरोपी ग्राम पूरे अली नकी, मानिकपुर का निवासी है। पुलिस ने चोरी का समर सेबल बरामद कर लिया है। वादी आनंद कुमार मिश्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।