फर्रुखाबाद: गांव रजीपुर मजरा बरिया नगला के पीड़ित ग्रामीणों ने तालाब पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत DM से की
कमालगंज के गांव रजीपुर मजरा बरिया नगला निवासी पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम डॉ अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया की ग्रामसभा में गाटा संख्या 227 रखवा 0.202 हेक्टेयर के लिए मछली पालन हेतु मुन्नालाल पुत्र विशाल को पट्टा दिया गया था।लेकिन दबंग एवं भू-माफिया महेश सिंह चौहान ने मिट्टी का भराव डालकर उस पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है।