पेण्ड्रा: मरवाही वन मंडल में वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
मरवाही वनमंडल के अंतर्गत गौरेला वन परिक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति वन रक्षक के साथ मारपीट करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहा है।