बलरामपुर: भाकियू (भदौरिया) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है,जिसमें बकाया विद्युत बिल,कृषि ऋण माफी,पेंशन योजना, अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान,पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच, चित्तौड़गढ़ बांध, किसानों के साथ पुलिस का सम्मान जनक व्यवहार आदि मांग शामिल है