कालपी: ग्राम चमारी में ₹1 लाख दहेज न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने के मामले में तीन ससुरालियों पर केस दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 16, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम आता निवासिनी आशा ने 15 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी शादी ग्राम चमारी में हुई थी और सुरेंद्र समेत 3 ससुरालीजनों ने ₹1 लाख अतिरिक्त दहेज न देने पर मुझे प्रताड़ित करते हुए गाली गलौज कर मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने मामले में तीन ससुरारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी दी है।