कालपी: बांधों से छोड़े गए पानी के बाद कालपी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, मडराने लगा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया बुलेटिन
Kalpi, Jalaun | Jul 16, 2025 बांधों से छोड़े गए पानी के बाद कालपी में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है और यमुना नदी के आसपास इलाकों में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है, वही बुधवार सुबह 9:30 बजे जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम से बुलेटिन जारी किया है और बताया कि यमुना का जो जल स्तर 102.70 मीटर पर पहुंच चुका है, जिसको लेकर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है।