कालपी: ग्राम पंचायत आटा में एसडीएम अतुल कुमार ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | Jul 15, 2025 जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप एसडीएम कालपी अतुल कुमार ने मंगलवार की दोपहर करीब 4:00 बजे ग्राम पंचायत आटा में स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया, गौशाला में मौके पर 80 गोवंश संरक्षित मिले जिसमें 11 बच्चे हैं, इस दौरान गौवंशो की टैगिंग पाई गई, एसडीएम ने गौशाला में भूसा, हरा चारा तथा पखनका स्टाक चैक किया।