केवटी रनवे: रैयाम-सकरी चीनी मिल खोलने की हलचल तेज, DM ने कंपनी को सौंपी चाबी; 2028 तक चालू करने का लक्ष्य
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी को गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। कार्यालय के संचालन के बाद किसानों से जुड़ा काम शुरू किया जाएगा। डीएम ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ने को आसानी से चीनी मिल तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।