केवटी रनवे: जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में 15 दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, 40 छात्र-छात्राएँ ले रहे हिस्सा
दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में 15 दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से सम्मानित मुख्य प्रशिक्षक नीलम चौधरी एवं उनके सहायक संजय कुमार झा द्वारा विद्यार्थियों को मिथिला पेंटिंग की पारंपरिक और समकालीन शैलियों का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।