गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक स्विफ्ट कार बरामद
वेव सिटी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शाहरुख और फिरोज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान कम्पोजिट विद्यालय उस्मान कॉलोनी डासना के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से बिना नम्बर की 1 स्विफ्ट कार, एक चोरी का जनरेटर का अल्टीनेटर, 2 चाकू, 1 दाव एवं एक लोहे की रेती बरामद हुई है।