गाज़ियाबाद: मुरादनगर के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर ट्रैक्टर से स्टंट करता युवक, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
गाजियबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी से लेकर कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, रैपिड स्टेशन के बाहर एक युवक का ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक बिना डरे ट्रैक्टर स्टंट कर रहा होता है। आसपास मौजूद सभी लोग उसे देख रहे होते हैं।