गाज़ियाबाद: गाजियाबाद ग्रामीण जोन पुलिस ने बरामद किए 229 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹52.41 लाख
गाजियाबाद की ग्रामीण जोन व सर्विलांस टीम की ओर से शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग- अलग इलाकों से खोए हुए लोगों के 229 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम ने अनुसार, बरामद हुए सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 52.41 लाख रुपए है।