गाज़ियाबाद: ACP व थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का किया भंडाफोड़, मौके से 6 लोगों को किया गिरफ्तार
ACP शालीमार गार्डन और थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम करीब 5 बजे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर क्षेत्र के बुध बाजार रोड पर बिल्डिंग न. 755 एक्सटेंशन गेट न. 10 के अन्दर भूतल पर चल रहे देह व्यापार का छापेमारी के बाद भंडाफोड़ किया। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार में शामिल 2 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया व 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।