गाज़ियाबाद: टीलामोड़ पुलिस ने छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लीलता व छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना टीलामोड पुलिस टीम ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने वाले वैभव शर्मा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में वादी की ओर से तहरीर देते हुए जानकारी दी गई थी।