गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अन्तर्राज्यीय पारदी गैंग के ₹50000 के इनामी फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अन्तर्राज्यीय पारदी गैंग के 50 हजार के इनामी दीपक पारदी नाम के शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते साल 2024 में 10 जनवरी को इस गैंग ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।