बांगरमऊ: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के वापस न लौटने से था परेशान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
उन्नाव के उन्नाव के बेहटामुजवार थाना क्षेत्र के आसायस गांव में रविवार देर रात 11:30 बजे एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह स्कूल में भोजन बनाने का काम करता था और पारिवारिक विवाद से परेशान था। पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह मायके में रह रही थी। दरवाजा तोड़ने पर