मोहम्मदगंज: बीरधवर में मारपीट मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव में 19 सितंबर को हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों पक्षों से एक-एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।