सदर: रामनगर रामलीला में बेकाबू हुआ हाथी, महावत को किया घायल
Sadar, Varanasi | Oct 18, 2026 रामनगर। रामनगर में रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया एक हाथी रविवार को अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने ही महावत पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।