मनोहरथाना: रुपाहैडा निवासी गंगाराम खेत जाने की बात कहकर लापता
क्षेत्र के रुपाहेड़ा गांव निवासी गंगाराम लोधा पुत्र गेंदालाल तीन दिनों से लापता है। परिजनों के मुताबिक गंगाराम 28 सितंबर की शाम करीब 8 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन रात में ही खेत पर पहुंचे तो गंगाराम नहीं मिला, सुबह भी घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की।