चित्रकूट में बाढ़ का कहर, रामघाट पर नावों का सहारा
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। रामघाट क्षेत्र में नावों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित पुरानी लंका तिराहे के पास तक नावें पहुंच गई हैं।
कामदगिरि मंदिर मार्ग में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हालात को देखते हुए दुकानदार अपने सामान को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। चित्रकूट में करीब 200 दुकानों के अंदर बाढ़ का पानी घुसने की सूचना है, जबकि सैकड़ों घर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
बाढ़ का पानी सड़कों पर भर जाने से कई स्थानों पर अब सड़कों पर नाव चल रही हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर से स्थानीय लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।