करगहर: रामपुर नरेश गांव के नागेश्वर चौधरी के घर के पास से ट्रैक्टर चोरी, पुलिस ने अगरेर थाना क्षेत्र से किया बरामद
रामपुर गांव से चोरी हुई एक ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद किया है। जो रामपुर नरेश निवासी नागेश्वर चौधरी का है वह आईसर ट्रैक्टर को घर के पास खड़ा कर सो गए थे। उनकी नींद खुली तो ट्रैक्टर वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अगरेर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर को भरकर पुल के पास से बरामद कर लिया