रायडीह: रायडीह में कोबरा के डसने से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Raidih, Gumla | Sep 23, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव से सर्पदंश की घटना सामने आई है, जहां कोबरा सांप के डसने से 40 वर्षीय एडवन्त टोप्पो घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे एडवन्त टोप्पो किसी काम से घर के बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक एक कोबरा सांप उनके पैर के नीचे आ गया और पैर में डस लिया।