सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र में युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों ने वादी को रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गीडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।