सहजनवा: रिटायर्ड फौजी के अपहरण मामले में फरार इनामी बदमाश ने रायबरेली कोर्ट में किया समर्पण, 3 आरोपी पहले गिरफ्तार
पादरी बाजार में रहने वाले अशोक जायसवाल का 25 जुलाई की सुबह 5:30 बजे, जब वह साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे, तब दो कारों से आए सात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। अपहर्ताओं ने उनकी पत्नी डा. सुषमा जायसवाल को काल करके पहले पांच करोड़, फिर दो और एक करोड़ रुपये की मांग की थी। घटना मे शामिल आरोपी कमालुद्दीन उर्फ कमल ने रायबरेली कोर्ट मे मंगलवार को सरेंडर कर दिया।