सहजनवा: सहजनवा इलाके के तिवरान के पटेड गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
गोरखपुर में तिवरान के पटेड गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों के अनुसार, मृतका युवती साधना की शादी कसौली लोटन के पास रहने वाले दुर्गेश चौधरी से हुई थी। घटना से पहले साधना फोन पर किसी से बात कर रही थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बातचीत के बाद उसने गले में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।