सहजनवा: भीटी खोरिया में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत, जेई ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
खोरिया भीटी निवासी गरीब किसान छेदी यादव की भैंस की मंगलवार की दोपहर में मौत हो गई। मौत का कारण सड़क के किनारे बिना किसी सुरक्षा घेरे के लगा ट्रांसफार्मर बना था। ग्रामवासी लक्ष्मी शास्त्री, चंदन पांडे, विपिन पांडे, श्याम तिवारी ने बताया कि वे पहले से ही इस तरह के हादसों की आशंका जता रहे थे।