सहजनवा: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर में 1 अगस्त से वसूला जाएगा टोल टैक्स, टू व्हीलर के लिए देना होगा ₹140
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक अगस्त से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए दरों की सूची जारी कर दी गई है। एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहनों पर भी प्रति फेरा 140 रुपये की दर से टैक्स लिया जाएगा। वहीं, किसी व्यक्ति के अनुरोध पर उसी दिन वापसी करने पर वाहन के लिए टोल शुल्क 60 प्रतिशत ही देना होगा।