सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में धान की फसल चराने को लेकर एक युवक को पीटा, केस दर्ज
हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में धान की फसल चराने को लेकर हुए विवाद मे एक युवक को पीट दिया गया था।पीड़ित शिवम शुक्ला पुत्र चन्द्र भूषण शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम 6 बजे के करीब अपने खेत मे रोपाई किए गए धान की फसल देखने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि धीरज निषाद, सकिन निषाद व दीपक निषाद अपने जानवरो से धान की फसल चला रहे थे।