छपरा: जिले में चलें वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना
Chapra, Saran | Sep 15, 2026 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक चौराहे पर पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर जुर्माना की कार्रवाई की गयी। वरीय एसपी रौशन कुमार ने मंगलवार की दोपहर 2 बजें के लगभग बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में 25 वाहनों से 34500 रूपया जुर्माना वसूला गया।