आबू रोड: माउंट आबू में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज, होटल संचालक पर आरोप, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला हुआ दर्ज
माउंट आबू में एक महिला द्वारा होटल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि होटल में कार्य करने के दौरान आरोपी होटल संचालक ने उसके साथ जबरदस्ती की।