भीकनगांव: महंगे शौक पूरे करने के लिए 90 हजार रुपए से भरा बैग झपटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन के बलकवाड़ा पुलिस ने राहगीर से 90 हजार रुपए से भरा बैग झपटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बैग और पूरे 90 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात करने की बात बताई है।