मोतिहारी: चांदपरसा गाँव में अग लगने से करीब एक दर्जन लोगों का घर जलकर हुआ राख
चांदपरसा गांव में अगलगी की घटना हुई है। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों का घर जल गया है। वहीं करीब 10 लाख मूल्य की संपत्ति की क्षति हुई है। बताया जाता है कि गजेंद्र साह के घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास में अफरा तफरी मच गई। देखते हीं देखते आग ने बीरबल सहनी, सुदीश सहनी सहित करीब एक दर्जन लोगों के घर को अपने आगोश में ले लिया।