मोतिहारी: शहर के अगरवा कॉलोनी में हुई गोलीबारी मामलें में अभियुक्त के घर से हथियार बरामद,एक गिरफ्तार:एएसपी शिखर चौधरी
सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी सदर शिखर चौधरी ने बताया कि मोतिहारी शहर के अगरवा कॉलोनी में हुई गोलीबारी की घटना में घायल दोनों व्यक्ति अब खतरे से बाहर है. मामले में अभियुक्त के घर पुलिस ने छापेमारी कर एक हथियार व कुछ बुलेट्स को बरामद किया है साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.आगे कार्रवाही की जा रही है.