मोतिहारी: नयागाँव से पूर्व में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पूर्व में हुए मारपीट के मामले में पूर्वी चम्पारण जिले के नयागाँव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी नयागाँव वार्ड नम्बर 15 का राजू सिंह बताया जाता है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उक्त अरोपी पर पूर्व में हुए मारपीट का मामला दर्ज है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।