सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम पंचायत धनोरा में जिले का अंतिम जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृतियां एवं सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं मांगें सुनी गईं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
#SushasanTihar2026 #BastarMunne #Kondagaon #JanKalyan #GoodGovernance Chhattisgarh
92 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 11, 2026