जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पवन गुप्ता नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया ।इस घटना में पवन गुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।