डुमरांव: नया भोजपुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवती गंभीर जख्मी, परिजनों ने मुआवजे के लिए घंटों हंगामा किया
Dumraon, Buxar | Sep 30, 2026 नया भोजपुर थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप बुधवार की दोपहर एक बजे हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह समोसा खाकर साइकिल से अपने घर हथेलीपुर मठिया लौट रही थी।