दमोह: खजरी मुहल्ला में हुई हत्या के मामले का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते दिया घटना को अंजाम
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले खंजरी मुहल्ला से बीते दिनो एक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई थी। जहां मृतक के ऊपर बजनदार वस्तु पटककर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। वही पुलिस ने शव को बरामद कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू करते हुए। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।