दमोह: मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत मानस भवन से निकाली गई कलश यात्रा, जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 दमोह आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देशन व कलेक्टर सुधीर कोचर के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर सुधीर कोचर के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने मतदान करने की अपील की।