दमोह: हटाए जा रहे जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के स्वागत द्वार तथा संकेतक बोर्ड, बांदकपुर का मामला
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर स्टेशन चौराहे पर दमोह कटनी मार्ग पर एक ब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। ब्रिज के निर्माण में बांदकपुर धाम जाने वाले स्वागत द्वार सांकेतिक बोर्ड को निर्माण कंपनी के द्वारा हटाया जा रहा है। वर्तमान में भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा लगाए गए एक बोर्ड को हटाकर सड़क किनारे एक तरफ डाल दिया गया।