दमोह: लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने शहर भ्रमण कर निकाला फ्लैग मार्च
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 दमोह होली, रमजान पर्व सहित लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी की मौजूदगी में आज शाम शहर के कोतवाली थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गो से होकर कोतवाली थाना पहुंचा जहां इस फ्लैग मार्च का समापन किया गया।