जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, 40 में से 37 क्षेत्रों में समस्या का समाधान केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं- कलेक्टर श्री यादव
===
जिले के 40 पेयजल समस्या मूलक ग्रामो के पेयजल संबंधी समस्याओं के संबंध में बैठक सम्पन्न
==
जिले में पेयजल समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के उन सभी ग्रामों और टोलों को जिन्हें चिन्हित किया गया था जहां पेयजल संकट की स्थिति थी। समीक्षा में कुल 40 ऐसे क्षेत्र सामने आए थे जहां लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैठक में संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे lकलेक्टर कार्यालय के आज आयोजित पुनः समीक्षा में पाया गया कि 40 में से 37 क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और उन क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा वर्तमान में केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं हैं। इन समस्या मूलक क्षेत्रों में अस्थायी राहत के रूप में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा मरम्मत और विस्तार कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा एक नया क्षेत्र भी चिन्हित किया गया है जहां पेयजल समस्या सामने आई है। वहां भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर श्री यादव ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिवार को पेयजल की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जहां स्थायी समाधान में समय लग रहा है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा पंचायतों को उपलब्ध फंड से स्थायी समाधान के कार्य कराए जाएं और जिन क्षेत्रों में अधिक बजट की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभाग परियोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजें। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर पेयजल आपूर्ति को स्थायी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।
#Damoh