Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल === बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे == पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे == इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे == विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न === विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। #Damoh

39 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

हिंडोरिया के मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की कार्रवाई,
==
फार्मासिस्ट बिना दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर बंद
==
कई मेडिकल स्टोर्स में मिली अनियमितताएं
==
 कारण बताओ नोटिस होंगे जारी
===

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का सतत  निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में हिंडोरिया में संचालित शिखर मेडिकल, दीप मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चौरसिया मेडिकल एवं चौधरी मेडिकल का निरीक्षण औषधि निरीक्षक महिमा जैन द्वारा किया गया।

            निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवा का विक्रय दवाइयां के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड एक्सपायरी ड्रग मैनेजमेंट नारकोटिक्स मेडिसिन इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय किया जाना पाया गया एवं अन्य अनियमिताओं की वजह से तत्काल मेडिकल का संचालन बंद कराया गया।

            उन्होने कहा कुछ मेडिकल स्टोर पर दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड नहीं पाए गए एवं एक्सपायरी मेडिसिन ट्रेड स्टॉक के साथ संधारित पाई गई। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत उक्त मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

हिंडोरिया के मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की कार्रवाई, == फार्मासिस्ट बिना दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर बंद == कई मेडिकल स्टोर्स में मिली अनियमितताएं == कारण बताओ नोटिस होंगे जारी === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का सतत निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में हिंडोरिया में संचालित शिखर मेडिकल, दीप मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चौरसिया मेडिकल एवं चौधरी मेडिकल का निरीक्षण औषधि निरीक्षक महिमा जैन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवा का विक्रय दवाइयां के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड एक्सपायरी ड्रग मैनेजमेंट नारकोटिक्स मेडिसिन इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान जेपी मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय किया जाना पाया गया एवं अन्य अनियमिताओं की वजह से तत्काल मेडिकल का संचालन बंद कराया गया। उन्होने कहा कुछ मेडिकल स्टोर पर दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड नहीं पाए गए एवं एक्सपायरी मेडिसिन ट्रेड स्टॉक के साथ संधारित पाई गई। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत उक्त मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद में दमोह के युवाओं ने की सहभागिता
===
  विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के 245 जिलों के 403 युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद में दमोह के युवाओं ने की सहभागिता === विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के 245 जिलों के 403 युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

पुलिस-11 और पत्रकार-11 के माध्यम हुआ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं से युवाओं को दिया 'नशे से दूरी है जरूरी' का संदेश

दमोह। "नशे से दूरी है जरूरी" नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड और न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जबकि बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। दोनों आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित ओवरों में 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पत्रकार-11 की टीम 112 रन पर सिमट गई और पुलिस-11 ने मुकाबला जीत लिया। पुलिस-11 की ओर से गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रन तथा नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने 62 रन की शानदार पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस-11 की कप्तानी एसपी आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 के कप्तान वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम रहे।

वहीं न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसपी आनंद कलादगी और आशीष चौरसिया की जोड़ी ने जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी एवं आरक्षक प्रमोद सिंह की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक मुकाबले के रेफरी देवेंद्र वर्मा रहे।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडेय, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

पुलिस-11 और पत्रकार-11 के माध्यम हुआ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं से युवाओं को दिया 'नशे से दूरी है जरूरी' का संदेश दमोह। "नशे से दूरी है जरूरी" नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड और न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जबकि बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। दोनों आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित ओवरों में 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पत्रकार-11 की टीम 112 रन पर सिमट गई और पुलिस-11 ने मुकाबला जीत लिया। पुलिस-11 की ओर से गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रन तथा नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने 62 रन की शानदार पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस-11 की कप्तानी एसपी आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 के कप्तान वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम रहे। वहीं न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसपी आनंद कलादगी और आशीष चौरसिया की जोड़ी ने जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी एवं आरक्षक प्रमोद सिंह की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक मुकाबले के रेफरी देवेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडेय, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Damoh, Damoh | Jul 26, 2026

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। 

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार' नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 26, 2026

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार
==

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है।

            अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है।

            यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

            इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं।

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार == वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है। यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल === बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे == पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे == इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे == विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न === विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। #Damoh - Damoh News