बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस ने नए ढंग से चोरी करने वाले चोर गिरोह के 3 सदस्य किये गिरफ्तार।
दाना फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम से
नौकरी पर आकर रात को पूरी फैक्टरी साफ कर गए थे शातिर। पूर्व में भी एक अन्य फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम/पते पर चोरी की फ़िराक में नौकरी कर चुके हैं शातिर। पकड़े गए आरोपियों से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, 1 इलेक्ट्रिक पैनल, लोहे की 7 जाली बरामद।एक चैनपुलि, 1 कटर मशीन, एक पैनल और मोटर, वेल्डिंग मशीन 5 स्टाटर, एक गाड़ी भी बरामद।नसिकंदराबाद जयराम प्लास्टिक कंपनी में क़रीब 6 लाख रुपये की चोरी को दिया गया था अंजाम। अमेठी, अयोध्या और गाज़ियाबाद के निवासी हैं आरोपी, पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
#PoliceAction #TheftCase #ChorGang #CrimeNews #UPPolice #BulandshahrNews #Sikandrabad #Arrested #FactoryTheft #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HindiNews #LatestNews #ViralNews