कुटुंबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पूर्व सांसद ने चलाया स्वच्छता अभियान और किया उद्घाटन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को अंबा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार और विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।