तोकापाल: परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा में उड़नदस्ता दल रखेगा कड़ी नजर
Tokapal, Bastar | Apr 14, 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार 19 अप्रैल को किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गईं हैं।