सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपए निकालने गए वृद्ध से दो युवकों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ₹30000 निकाले
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपए निकालने गए एक वृद्ध से दो युवकों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला और 30 हजार रुपए निकाल लिए।वारदात सामने आने पर वृद्ध ने थाना पहुंचकर शिकायत की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैऔर एटीएम में लगी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।