सागर नगर: मोती नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार ₹1000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।
मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी शरद जड़िया को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। सागर एसपी ने गिरफ्तारी के लिए ₹1000 का इनाम भी घोषित किया था। वही मोती नगर पुलिस ने आरोपी पर वैधानिक मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।