बारा: होली और रमजान पर्व को लेकर एसीपी कौंधियारा ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, लोगों से की अपील
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना परिसर में आगामी होली तथा रमजान पर्व के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया,इस दौरान एसीपी कौंधियारा विवेक यादव द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की,तथा होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है, उन्होंने लोगों से त्योहार पर आपसी एकता बनाए रखने की अपील की है।