बारा: कौंधियारा क्षेत्र में बालू व्यापारियों द्वारा बालू में हल्की रेत मिलाने का वीडियो हो रहा है वायरल
प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज बुधवार को वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि बालू व्यापारियों द्वारा बालू में हल्की रेत मिलवाया जा रहा है,तथा लोगों को महंगे दामों में बेचा जाता है,लोगों के मुताबिक हल्की रेत मिलाने से मकान कमजोर बनते हैं,तथा मामूली प्राकृतिक आपदा का भी सामना नहीं कर पाते हैं।